फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   weather in kathua

Kathua News: अभी एक हफ्ता गर्मी से नहीं मिलने वाली राहत, लू के थपेड़ों ने किया हलकान

विज्ञापन
weather in kathua
कठुआ। जिले में मौसम का मिजाज अगले एक सप्ताह तक बदलता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कठुआ के मैदानी इलाकों में लू के थपेड़े 18 जून तक जारी रह सकते हैं। ऐसे में प्रचंड गर्मी का दौर भी जारी रहेगा। मंगलवार को कठुआ शहर में पारे के उछाल ने लोगों को हलकान किया। सुबह आठ बजे से ही पारे में बढ़त ने तेजी पकड़ ली और 11 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दोपहर तीन बजे के लगभग कठुआ में पारा 48 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। इस बीच लू के थपेड़ों ने लोगों को जमकर परेशान किया। दोपहर 11 बजे से ही सड़कों पर विरानी छाई रही। लोग केवल जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

गर्मी से राहत के लिए लोग जहां शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। साथ ही नहर में डुबकी लगाते दिखे। वहीं बिजली की कटौती ने भी लोगों को जमकर परेशान किया। भीषण गर्मी के बीच बिजली ढांचा भी बेहाल होता नजर आया। कई जगह ट्रिपिंग तो कई जगह केबल जलने से बिजली बाधित होती रही। उधर, भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट भी फिर बढ़ने लगा है। ग्रामीण इलाकों के साथ साथ शहर के कई हिस्सों में भी तीसरे दिन पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed