{"_id":"6ad66f2bfd1175e26903dff7","slug":"dershan-ko-umde-shradhalu-kathua-news-c-201-1-knt1003-137658-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, लंबी कतारों में लगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, लंबी कतारों में लगे श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर।ज्येष्ठ सोमवार के अवसर पर बिलावर कस्बे के प्रसिद्ध बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की पिंडी पर जल, दूध और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। बिलावर कस्बे के अलावा बग्गन, देवल, किशनपुर, धार डुगनू तथा आसपास के अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों में पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया । उन्होंने बताया सबसे पहले भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा आमजन के लिए खोल दिए गया जो देर शाम तक जारी था।