{"_id":"576598fb4f1c1bbd4f11b712","slug":"waterlogging-in-the-city-of-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर में जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर/कठुआ
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश से शहर में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की दोपहर को 15 मिनट की बारिश ने शहर में पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश से कोर्ट रोड और अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। इसके कारण नालों की गंदगी सड़कों पर बहने लगी।
विज्ञापन
बारिश से पहले उमस ने लोगों को दिनभर परेशान रखा। दोपहर बाद बारिश से उमस से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव ने परेशानियां खड़ी कर दीं। शहर के वार्ड नंबर पांच समेत पुराने बस अड्डे और जिला सचिवालय के पास नाले की गंदगी सड़कों पर आ गई। बारिश बंद होने के बाद भी सड़कों पर नाले की गंदगी बिखरी रही। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना
विज्ञापन
नगर और आसपास के इलाके में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को इससे राहत मिली। बारिश का सबसे अधिक आनंद बच्चों ने उठाया। जैसे ही बारिश शुरू हुई बच्चे घरों से बाहर आ गए और मौज मस्ती की।
विज्ञापन
उज्ज पार के इलाके के लोग पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बादल तो रोज गरजते हैं, पर बरसते नहीं। बारिश का क्षेत्र बिलावर नगर और आसपास के पहाड़ी इलाके में ही बना हुआ है। मैदानी और कंडी इलाके के लोग अभी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।