फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Water supply is also affected by tanker due to power cut

बिजली कटौती के चलते टैंकर से भी पानी की आपूर्ति हो रही प्रभावित

विज्ञापन
Water supply is also affected by tanker due to power cut
ट्यूबवेल से पीने के लिए पानी ले जाता युवक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। बिना बिजली के जिले में पानी की आपूर्ति करने वाले टैंकरों की रफ्तार भी बिजली संकट ने कम कर दी है। बिजली कटौती होने के चलते पारलीवंड के रिफिलिंग स्टेशन पर काम ठप हो जाता है। ऐसे में टैंकरों की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। वर्तमान में कठुआ शहर में सात टैंकर और बिलावर के इलाकों में चार ट्रैक्टर ट्रॉली पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटे हैं, लेकिन यह भी कम पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात सामान्य न होते देख, सरकार ने जलशक्ति विभाग से कठुआ में समाधान के लिए योजना मांगी, जिसके तहत जलशक्ति विभाग की ओर से अतिरिक्त और छोटे टैंकरों के साथ-साथ दो जनरेटर सेट उपलब्ध करवाए जाने की मांग भी रखी गई है। जलशक्ति विभाग के मैकेनिकल विंग के कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार केसर ने बताया कि बिजली संकट के बीच इस बार गांव के अतिरिक्त शहर के इलाकों में भी टैंकरों की मांग बढ़ गई है। दूर दराज के इलाकों में पानी की आपूर्ति के लिए जाने वाले टैंकर दिन में तीन-तीन फेरे लगा रहे हैं तो वहीं नजदीक के इलाकों में चार-चार बार टैंकर से पानी की अलग-अलग इलाकों में आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मांग के अनुरूप यह काफी कम है। ऐसे में सरकार की ओर से मांगे गए सुझाव के अनुरूप योजना बनाकर भेज दी गई है। इसके तहत अतिरिक्त टैंकरों की मांग रखी गई है। साथ ही दो जनरेटर सेट भी मांग में शामिल हैं ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने पर भी रिफिलिंग जारी रहे।
विज्ञापन

.....................
औंधे मुंह गिरी सरकार की हर घर नल से जल योजना
कठुआ। सरकार की हर घर, नल से जल योजना औंधे मुंह गिर गई है। हालात यह हैं कि नल तो हैं लेकिन जल नहीं। बिजली संकट के चलते जिले के शहरी इलाकों में भी गांव से हालात हो गए हैं। लोगों की दिनचर्या का पहला काम अब पीने के लिए पानी का जुगाड़ बन गया है। सुबह से ही पारलीवंड ट्यूबवेल के बाहर नहाने वालों की कतार लग जाती है तो वहीं दिनभर लोग घर से बर्तन लाकर पानी भरने के लिए ट्यूबवेल के चक्कर लगाते हैं। हालात इस कदर बद्तर हैं कि गरीब कांधे पर तो मध्यम वर्ग वाले आटो में ड्रम, टंकियां भरकर रिफिलिंग स्टेशन से पानी लेने को मजबूर हो रहे हैं। लोग नहाने के लिए ट्यूबवेल पहुंचते नजर आते हैं तो वहीं कपड़े धोने के लिए नहर का रुख कर रहे हैं।

जलशक्ति विभाग के पारलीवंड ट्सूबवेल से आटो में भरकर पानी ले जाते लोग। संवाद

जलशक्ति विभाग के पारलीवंड ट्सूबवेल से आटो में भरकर पानी ले जाते लोग। संवाद- फोटो : KATHUA

अपने घरेलु जरूरत के लिए पारलीवंड स्थित जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल से पानी लेकर जाता युवक। संवाद

अपने घरेलु जरूरत के लिए पारलीवंड स्थित जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल से पानी लेकर जाता युवक। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed