{"_id":"574757e84f1c1b3207690c5f","slug":"water-supply-closed-from-six-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप
अमर उजाला/कठुआ
Updated Fri, 27 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मढ़ीन तहसील के गांव छन्न रंगा के लोग पिछले छह महीने से पेयजल सप्लाई न होने से परेशान हैं। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
वीरवार को यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में गांव की महिलाएं हीरानगर पीएचई कार्यालय पहुंची और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को कोसते हुए समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस हीरानगर के अध्यक्ष रोमी शर्मा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि गांव में ट्यूबवेल तो लेकिन पीने के लिए पानी उपलब्ध नही हैं। कंड़ी क्षेत्र के गांव छन्न रंगा के ग्रामीण पिछले छह महीने से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि लोगों की मांग को देखते हुए पांच साल पहले ट्यूबवेल का निर्माण कार्य तो शुरू करवा दिया गया लेकिन आज तक ट्यूबवेल से लोगों को पानी नसीब नहीं हो सका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और आए दिन पानी की समस्या से उन्हें दो चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कन्नी काटने का जो तरीका अपनाया है यदि इसमें जल्द सुधार नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में गांव के लोग उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन