{"_id":"aa8be1114f174c2bd445aa339c96e92a","slug":"water-supply-closed-from-one-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने से अधिक पानी समस्या से जूझ रहे गरनैडी और अमाला के ग्रामीणों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। बड़ी संख्या में लोग जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर उतर आए और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को प्रभावित रखा। इस बीच हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
सोमवार को प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि हमीरपुर और अमाला ट्यूबवेल से उनके गांव को सप्लाई होती है, लेकिन एक महीना बीतने को है और ग्रामीणों को विभाग की ओर से एक बूंद पानी तक मुहैया नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई थी, जिसे पंद्रह दिन बाद बदला गया और इसके ठीक तीसरे दिन फिर मोटर जल गई। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी भी लोगों की समस्या को सुनने की जगह अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता हाईवे से नही उठेंगे। इस बीच पीएचई के अधिकारियों और पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण हाईवे से उठे।