{"_id":"616f18bebf30826a28411ae2","slug":"water-sports-kathua-news-jmu2461464163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 24 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसोहली में वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 24 से
विज्ञापन
कठुआ। रंजीत सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स का सपना साकार होने जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे आइकॉनिक वीक फेस्टिवल के अंतर्गत रंजीत सागर झील में 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिवसीय मेगा आयोजन होंगे। इसमें वाटर स्पोर्ट्स जहां आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है, वहीं बॉलीवुड के सितारे नूपुर पंत और बैंड लाइव कांसर्ट में प्रस्तुति देंगे।
मुख्य आकर्षण में आतिशबाजी से लेकर ग्रैंड अवार्ड सेरेमनी शामिल है। प्रदेश सरकार की ओर से बसोहली में यह सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें विश्व प्रसिद्ध बसोहली चित्रकला को प्रदर्शित करने केेे साथ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। संभाग की लोक संस्कृति की अनूठी झलक के साथ-साथ डोगरा कला संस्कृृति और पारंपरिक भोजन का स्वाद भी लिया जा सकेगा। कुल मिलाकर अंतर्राष्ट्रीय कला नगरी बसोहली जिसे कभी विश्व स्थली के नाम से जाना जाता था, अपनी एक अलग पहचान देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगी।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आइकॉनिक वीक के तहत प्रदेश में रखे गए आयोजनों में से यह एक आयोजन रहेगा। इसके लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग और जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय कला नगरी बसोहली की खोई पहचान को वापस दिलाने के लिए कई दशकों से प्रयास किए जा रहे थे। निजी स्तर पर कई आयोजन यहां होते रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित होने वाला यह अबतक का सबसे बड़ा और अनोखा आयोजन होगा, जिससे संभाग स्तर पर यह इलाका अपनी पहचान को कायम करेगा।