फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water problem

Kathua News: टैंकर से भेजा पानी, लोगों को मिली सहूलियत

विज्ञापन
water problem
बसोहली। घनुई धार इलाके में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को आखिरकार कुछ हद तक राहत मिल गई है। जलशक्ति विभाग ने यहां सुबह पानी का टैंकर भेजा। लोगों ने बर्तनों में पानी भरा। जलशक्ति विभाग के जेई अनूप शर्मा ने बताया कि एईई जोगेश शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पानी का यह टैंकर लोगों के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया भीषण गर्मियों में जहां पानी की किल्लत है, वहां टैंकरों के जरिए पानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




जलशक्ति विभाग के एईई जोगेश शर्मा ने बताया कि जिन स्थानों पर पानी की किल्लत है, वहां टैंकरों के जरिए पानी भेजा जा रहा है और अगर कहीं पानी की किल्लत लोगों को पेश आती है तो लोग उनके नंबर पर फोन कर सकते हैं या उनके कार्यालय में आकर इस बारे में अवगत करवा सकते हैं। लोगों की समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि गनुई धार इलाके के लोगों को बीते एक सपताह से पानी नहीं मिल रहा था। इलाके के लोगों ने मांग की है कि भीषण गर्मियों में पानी की किल्लत से लोगों को न जूझना पड़े, इसके लिए समय-समय पर टैंकर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed