फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water problem

Kathua News: प्रशासन से लगाई पानी की समस्या के समाधान की गुहार

विज्ञापन
water problem
कठुआ। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे चक शेखां गांव के लोगों ने प्रशासन से उनकी भी सुध लिए जाने की मांग की है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ डीसी राकेश मिन्हास से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने उनके समक्ष अपनी समस्या रखते हुए समाधान के लिए अलग बोरवेल दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल ग्रामीण तरसेम लाल ने बताया कि हाईवे से सटे उनके गांव के 50 घरों को कभी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। अब मौजूदा गर्मी के मौसम में तो जल शक्ति विभाग की ओर से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति का यह हाल है कि पानी आने के बाद अभी लोगो ने दो बाल्टी पानी भी नहीं भरा होता है कि आपूर्ति बंद हो जाती है। मजबूरन लोगों ने पानी के लिए यहां वहां परेशान होना पड़ता है। इस बारे में कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है, जिससे गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता एसके भंडारी ने कहा कि एक ओर सरकार हर घर को नल से जल देने की बात करती है लेकिन जहां नल हैं, वहां भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रशासन तक लोगों की समस्या लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के संज्ञान में लाई गई है अगर समाधान के लिए कदम नहीं उठाया तो इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर सहारा भी लिया जाएगा। डीसी राकेश मिन्हास ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को कहा जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला उपप्रधान देवेंद्र सिंह, अमरनाथ ठाकुर, रवि कुमार, लक्ष्मी देवी, शोभा देवी, रुखसाना बेगम, शकूरा बेगम आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed