फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water problem in kathua district

कठुआ जिले में पानी की किल्लत

Sat, 28 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Sat, 28 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
water problem in kathua district
पानी का संकट - फोटो : Demo Pic.

गर्मी इस समय अपने प्रचंड रूप में है। पेयजल विभाग जिले के लोगों को पानी पिलाने में हांफने लगा है। मई महीने में शुरू हुई पानी की समस्या मई महीने के अंत आते ही विकराल रूप ले चुकी है। जून में प्रचंड गर्मी के चलते हालात और भी खराब हो सकते हैं, क्योंकि जिला विकास बोर्ड की बैठक में कठुआ शहर के ट्यूबवेल के लिए स्टैंड बाई सिस्टम मंजूर नहीं हुआ।

विज्ञापन


पूरे कठुआ सब डिवीजन के सैकड़ों ट्यूबवेल में केवल दो दर्जन ट्यूबवेल पर ही स्टैंड बाई सिस्टम मंजूर हुआ है। वर्तमान में कठुआ सब डिवीजन के किसी भी ट्यूबवेल पर स्टैंड बाई सिस्टम नहीं है।
विज्ञापन


विभागीय कार्यालय के अनुसार सब डिवीजन कठुआ के शहरी लोगों और ग्रामीण लोगों के लिए प्रतिदिन 45 गैलन प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी की जरूरत है। इस समय विभाग केवल 35 गैलन पानी ही प्रति व्यक्ति मुहैया करा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी शहर में हर दिन सवा लाख गैलन पानी की कमी चल रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी पानी का डिस्चार्ज कम न होने का दावा विभाग कर रहा है। पानी का डिस्चार्ज जून में कम होता है तो स्थिति और भी विकराल हो सकती है।

इस समय कठुआ सब डिवीजन में करीब 253 ट्यूबवेल हैं। इनमें 11 ट्यूबवेल शहर में है और बाकी 242 ग्रामीण क्षेत्रों में। शहरी इलाके में जहां लोगों को हर दिन दस गैलन कम पानी मिल रहा है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी भयंकर है।

वहां तीस गैलन प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। पानी की किल्लत यहीं थमती नजर नहीं आती है, इन 253 ट्यूबवेल में कहीं भी स्टैंड बाई सिस्टम नहीं है।


ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास द्वारा जारी फंड से हीरानगर के 17 ट्यूबवेल पर स्टैंड बाई सिस्टम मंजूर हुए हैं। कठुआ के ग्रामीण इलाकों में केवल छह ट्यूबवेल पर स्टैंड बाई सिस्टम मंजूर हुआ है। शहरी क्षेत्र के सभी 11 ट्यूबवेल बिना स्टैंड बाई सिस्टम के रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed