फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Water is not coming in Ward 16 for four days

वार्ड 16 में चार दिनों से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
Water is not coming in Ward 16 for four days
कठुआ नगर परिषद कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड 16 में चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में पेयजल संकट का सामना कर रहे वार्ड वासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द उनकी समस्या का समाधान नही किया गया तो वह हाईवे जाम कर देंगे।
विज्ञापन

वार्ड की पार्षद पुष्पा देवी ने कहा कि पिछले चार दिनों से उनके वार्ड में पानी की आपूर्ति नही हुई है। इससे लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। वहीं वार्ड के एक हिस्से में चार महीने पहले शुरू हुए डीप कवर्ड ड्रेन का निर्माण कार्य के कारण पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त पाइप को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। इस भीषण गर्मी के दौरान पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। इस बारे में वह दर्जनों बार विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। वहीं, मौजूद बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोम राज मजोत्रा ने कहा कि कालीबड़ी में लगे ट्यूबवेल की जमीन वार्ड वासियों ने पानी की बेहतर आपूर्ति की आस में दी थी। ट्यूबवेल पर तैनात कर्मचारी उनके वार्ड में अपनी मर्जी के हिसाब से पानी की आपूर्ति कर रहा है। उससे बात करने पर वह बिजली न होने का हवाला देता है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने उनके वार्ड को पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की तो आने वाले दिनों में वह पूरे वार्ड के लोगों के साथ हाईवे जाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और जलशक्ति विभाग की होगी। इस मौके पर सुरेंद्र पाल, किशोर कुमार, राकेश कुमार, हेमराज, सुषमा देवी, चंचला देवी, सुरजीत कुमार, बलबीर कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed