{"_id":"627d74a1044ff62264583c25","slug":"waether-kathua-news-kathua-news-jmu259693716","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बारिश-ओलावृष्टि ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बारिश-ओलावृष्टि ने गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/बिलावर। जिले के मैदानी इलाकों में वीरवार शाम को तेज हवाएं चलने के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है। बनी और लोहाई मल्हार व बिलावर के दूर-दराज इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश से जमीन तर हो गई है, जिससे किसान मक्की की बिजाई में जुट गए हैं।
वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री की ओर बढ़ता नजर आया। दोपहर तक आसमान से अंगार बरसते रहे। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय का सहारा लेते नजर आए। पहाड़ी इलाकों में दोपहर एक बजे के बाद मौसम ने करवट ली, जिसके बाद डुग्गन और लोहाई मल्हार के इलाकों में ठंडी ब्यार के बीच तेज बारिश शुरू हुई। इन इलाके में भारी ओलावृष्टि भी हुई है।
बिलावार में वीरवार शाम 4:30 बजे कई इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। बारिश शाम पांच बजे तक जारी रही। इससे पारे में 4 डिग्री तक गिरावट आई है। बिलावर का तापमान 34 डिग्री पहुंच गया है। उपमंडल के निचले इलाकों में शाम को चली धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। उधर, बसोहली में भी दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। यहां भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे मौसम सुहावना बन गया। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।