{"_id":"627195b7c5ae895b195d049e","slug":"waether-kathua-news-kathua-news-jmu2590782146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे 19 एमएम बारिश ने दी गर्मी से राहत, आंधी बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे 19 एमएम बारिश ने दी गर्मी से राहत, आंधी बनी आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में मंगलवार सुबह हुई तीन घंटे झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी। वहीं, बिजली गिरने की दो वारदात सामने आई हैं। नगरी इलाके में घर के ही आंगन में एक व्यक्ति आसमानी बिजली की चपेट में आने से झुलस गया। कीड़ियां के रैड इलाके में खेतों में बिजली गिरने से मवेशी की मौत हो गई। बनी उपमंडल में आंधी से डुग्गन के धरोल इलाके में एक निर्माणाधीन घर गिर गया। आंधी-तूफान से कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं तो कहीं बिजली आपूर्ति ठप रही।
मंगलवार सुबह दिन की शुरूआत में ही आसमान को काली घटाओं ने घेर दिया। सुबह साढ़े छह बजे के लगभग शुरू हुई बारिश सुबह दस बजे तक रूक-रूक कर जारी रही। इस साल फरवरी के बाद मंगलवार को अब तक की सबसे अधिक 19 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बारिश के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली चमकती रही।
नगरी परोल के वार्ड एक में लेख राज घर के आंगन में ही आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे नगरी उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। लेखराज ने बताया कि वह शौच के लिए बाहर निकला था। उसकी पत्नी ने बताया कि बारिश के दौरान पति को देखने के लिए वह आंगन में गईं तो पेड़ के नीचे उन्हें झुलसी हुई हालत में पाया, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बनी सब डिवीजन के डुग्गन ब्लॉक के धनोड़ गांव में निर्माणाधीन एक घर की टीन की छत और पिल्लर गिर गए। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
..............
आज और कल भी मौसम
खराब रहने की संभावना
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञान इकाई के अनुसार बुधवार और वीरवार को भी कई जगह बारिश या मौसम खराब रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि मंगलवार को जिले में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बताया कि इससे पहले 21 अप्रैल को दो एमएम और 25-26 फरवरी को 20 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।