फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BADMINTAN PRATIYOGITA

Kathua News: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर जिला संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
BADMINTAN PRATIYOGITA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर ब्लॉक में लड़के और लड़कियों के सभी आयु वर्गों की अंतर जिला संभाग स्तरीय वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसी राजेश शर्मा ने किया।
मंगलवार को आयोजित उद्घाटन सत्र के दौरान डीसी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाते हुए कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

अपने संबोधन में डीसी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल गतिविधियों के प्रति निरंतर समर्पित रहने और स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव हासिल करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का मंच प्रदान करती हैं।
इनसेट ---
10 दिनों तक चलेगी बैडमिंटन प्रतियोगिता
-- जिला युवा एवं खेल अधिकारी ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आज पहले दिन अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। आने वाले दिनों में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में भी लड़कियों और लड़कों के अलग-अलग मुकाबले आयोजित होेगे।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों को खेल भावना तथा नशामुक्त अभियान की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर अनुशासन, स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया
इस अवसर पर मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed