फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Villagers pledge to fulfill social responsibilities

रन फॉर फन में स्वयंसेवकों के साथ दौड़े स्कूली विद्यार्थी

विज्ञापन
Villagers pledge to fulfill social responsibilities
भागथली गांव में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित रन फॉर फन में भाग लेते स्कूली विद्यार्थी। संवा - फोटो : KATHUA
कठुआ। जराई पंचायत के भागथली गांव में जारी राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर के छठे दिन सामाजिक चेतना से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों के साथ ग्रामीणों ने भी हिस्सा लेते हुए भविष्य में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा के साथ निभाने का प्रण लिया।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल भागथली में सबसे पहले भ्रष्टाचार मुक्त भारत, भारतीय संविधान की प्रस्तावना और भारतीय नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने अपने विचार साझा किए और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ ली। इसके बाद फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए ‘रन फॉर फन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे स्वयंसेवकों के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

दिन के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने प्रदूषण मुक्त भारत पर एक रैली का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने एसिड अटैक विषय पर एक नुक्कड़ नाटक भी किया। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक कचरे से कई चीजें तैयार कीं और उसे गांव के प्राइमरी स्कूल में विवेकपूर्ण उपयोग के लिए दान दिया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने कूड़ेदान भी दान किए। इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो मनमोहन सिंह, प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो नेहा बंद्राल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed