{"_id":"5835e1254f1c1be73413bd59","slug":"villagers-burnt-pakistani-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया
kathua
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा जलाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर घात लगाकर किए गए हमले में तीन जवानों की शहादत पर छन्न अरोड़ियां के ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान को कायरतापूर्ण हरकतों से बाज आने की नसीहत दी। प्रदर्शनकारियों में शामिल केआर रैना, विवेक शर्मा, राकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि ने कहा कि पाकिस्तान आए दिन सीमा पर आम लोगों को निशाना बना रहा है, जबकि पीठ पीछे वार करना एक योद्धा की निशानी नहीं है, बल्कि कायरता की निशानी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना को शर्म आनी चाहिए कि एक तो वह संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं और ऊपर से कायरतापूर्ण तरीके से हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी शर्मनाक बात यह है कि पाकिस्तान की सरकार भी आतंकियों की पनाहगार बनी हुई है और सेना भी कायरतापूर्ण हमले कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि साहस है, तो भारतीय सेना का सामने से मुकाबला करे। उन्होंने कहा कि सीमा पर बहता खून अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन