फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   villagers are facing water problem

पानी भी नहीं दे सकते तो पीएचई विभाग को बंद करे सरकार

Thu, 11 May 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/कठुआ
ब्यूरो/कठुआ Updated Thu, 11 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
villagers are facing water problem
मंडुवाडीह, इंद्रपुर और शिवपुर इलाके में पानी की किल्लत - फोटो : demo

गर्मी में जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे पेयजल समस्या भी विकराल होती जा रही है। आए दिन लोग अपनी समस्या को लेकर पीएचई विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। बुधवार को वेस्ट बरवाल पंचायत के लोगों ने एक बैठक कर पेयजल समस्या पर रोष जताया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि ग्रामीणों को सरकार पीने के लिए पानी भी नहीं मुहैया करवा सकती तो उसे पीएचई विभाग को बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन


बैठक में  शामिल रिंटा जसरोटिया, विजय सिंह, अरुण सिंह ने कहा कि करीब एक महीने से पूरी पंचायत में पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं होने के  कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतें पेश आ रही है। पानी के लिए लोगों को दरबदर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोग पैसे खर्च कर निजी तौर पर पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी के लिए लोग प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं, लेकिन अब वे भी धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी लोगों की बुनियादी जरूरत है अगर विभाग लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं मुहैया करवा सकता तो फिर विभाग का क्या काम। लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार विभाग को शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी हल नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन व विभाग को आड़े हाथ लेते हुआ कहा कि जल्द से जल्द पानी मुहैया करवाया जाए नहीं तो वह सड़को पर उतर चक्क ा जाम कर देंगे। इस मौके पर अन्य  लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed