फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Villagers' anger erupted over the week-long disruption in drinking water supply.

Kathua News: सप्ताह भर से ठप पेयजल आपूर्ति पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
Villagers' anger erupted over the week-long disruption in drinking water supply.
कठुआ। सप्ताह भर से बसोहली के गांव जंद्रोटा में ठप पेयजल आपूर्ति को लेकर वीरवार को ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने सड़क पर उतरकर जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क के बीचोंबीच पानी के खाली बर्तन रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। इसी बीच प्रदर्शनकारियों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं ने रास्ता खोला और यातायात बहाल हुआ। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई दिनों से पानी की सप्लाई प्रभावित है। महिलाएं घर की जरूरतों के लिए पानी नहीं जुटा पा रही है। जिसके चलते महिलाओं को पीने की पानी की व्यवस्था करने के लिए मीलों दूर जा पानी लाना पड़ रहा है। जिससे न केवल उनके समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि पानी की व्यवस्था करने में घर के अन्य काम भी नहीं हो पा रहे है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आपूर्ति ठप को लेकर कई बार अधिकारियों को बताया गया, लेकिन मामले का संज्ञान न लेने पर ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए विभाग के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जलशक्ति विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता योगेश शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत कार्य के चलते पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिसके कारण पानी लोगों के घर तक नहीं पहुंच पा रहा था। वही, पाइपों को दुरुस्त करने का कार्य वीरवार को पूरा कर लिया जाएगा और शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन को खत्म किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शुक्रवार को सप्लाई बहाल नहीं तो वे इस भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे और उसकी जिम्मेदार संबंधित विभाग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed