{"_id":"58583a5c4f1c1b6755e398f5","slug":"vidya-club-won-a-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रन से जीता विद्या क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रन से जीता विद्या क्लब
kathua
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Cricket Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही सातवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में अब तक इतना रोमांच मुकाबला देखने को नहीं मिला। प्रतियोगिता का पहला मैच विजेता टीम ने जहां दो रन से जीता था, तो वहीं तीसरे दिन प्रतियोगिता का पहला मैच विजेता टीम ने मात्र एक रन से जीता। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों और फील्डरों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर मैच को रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन
दिन में दो मुकाबले हुए, जिसमें विद्या जैन क्रिकेट क्लब दिल्ली व रोड सेफ्टी इलेवन कश्मीर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। दिन का पहला मैच विद्या जैन क्रिकेट क्लब दिल्ली व कोहली क्रिकेट क्लब कठुआ के बीच खेला गया। इसमें विद्या जैन क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोहली क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 154 रन ही बना पाई। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कठुआ को एक रन से हरा दिया।
विज्ञापन
दिल्ली की टीम के शिवम को मैन आफ मैच घोषित किया गया। दिन का दूसरा मैच बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र व रोड सेफ्टी इलेवन कश्मीर के बीच खेला गया, जिसमें रोड सेफ्टी इलेवन कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र की टीम शुरू से ही लड़खड़ाने लगी। पूरी टीम 14.3 ओवर में मात्र 121 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह कश्मीर की टीम 67 रनों से विजयी रही।
विज्ञापन