फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vaccination of adolescents from 15 years to 18 years will start from January 3

तीन जनवरी से शुरू होगा 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
Vaccination of adolescents from 15 years to 18 years will start from January 3
कोरोना टीकाकरण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी राहुल यादव। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला में 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए आगामी 3 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वासना शर्मा ने दी है। इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए आगामी 10 जनवरी से डॉक्टर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर रूप से बीमार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी बूस्टर डोज देने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। जिसकी तैयारियों पर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार जिला में 41,700 के करीब किशोर टीकाकरण की आयु सीमा के अंतर्गत आ रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि सभी स्कूलों में जाकर स्वास्थ्य विभाग वहां उन्हें टीके की खुराक दें। इसके अलावा जिला में चल रहे 121 टीकाकरण केंद्रों में भी उक्त सुविधा मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बारे के टीकाकरण अभियान में बदलाव इतना है कि कोविशील्ड के स्थान पर कोवैक्सीन की खुराक किशोरों को दी जानी है। क्योंकि उनमें सबसे अधिक प्रभावशाली उक्त दवा ही पाई गई है।
विज्ञापन

-------------------------
वहीं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए डीसी राहुल यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस मौके डीसी ने डिग्री कॉलेज, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों से 15-18 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत आने वाले बच्चों की संख्या की पहचान करने का आह्वान किया, ताकि एक कार्यक्रम बनाकर उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने एडीसी और एसडीएम से बच्चों के इस आयु वर्ग को कवर करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान के सात दिनों के भीतर नामांकन और टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी पात्र बच्चों को नामांकित करने और टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अभियान का हिस्सा बनाने के लिए कहा। आईसीडीएस प्रोग्राम अधिकारी को स्कूल छोड़ चुके बच्चों की एक सूची बनाने और इसे चिकित्सा टीमों के साथ साझा करने का निर्देश दिया गया था। जिन्हें अपने क्षेत्रों के लिए पहले से टीकाकरण योजना बनानी है। डीसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस विभाग को टीकाकरण अभियान के अलावा लक्षित समूह के टीकाकरण के लिए तालमेल के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी ब्लॉक मेडिकल आफिसरों को टीकाकरण के 100 प्रतिशत लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर एडीडीसी, एडीसी, सीएमओ, एसडीएम, डिग्री कॉलेजों के प्राचार्य और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed