फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Vaccination

जिला में टीकाकरण अभियान तेज

विज्ञापन
Vaccination
जिला में कोरोना वैक्सीनेशन के शत प्रतिशत आंकड़े को छूने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कवायद लगातार जारी है। वहीं वैक्सीनेशन के प्रति आम लोगों के रुझान में आए बदलाव से अब इसकी गति बेहतर हो रही है। मंगलवार को जिला में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 746 लोगों ने, जबकि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के 1898 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज नागपाल ने बताया कि जिला में अब तक 78.54 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसमें सबसे बेहतर आंकड़ा हीरानगर मेडिकल ब्लॉक का रहा है, जहां अब तक 98.51 प्रतिशत लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह बसोहली में 95 प्रतिशत से अधिक, परोल मेडिकल ब्लॉक में 87 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में सबसे कम बनी मेडिकल ब्लॉक का प्रतिशत रहा है। यहां अब तक 50 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना की वैक्सीन लगी है। इसी तरह बिलावर ब्लॉक में भी 60 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो पाया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए प्रत्येक दिन 100 से ज्यादा टीकाकरण केंद्रों में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि जल्द ही यह आंकड़ा हासिल किया जा सकेगा। अब तक पहाड़ी क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां देखी जा रही थी। लेकिन अब इन क्षेत्रों में भी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed