{"_id":"67ba1f27fe9cfb67e807f2fa","slug":"two-womens-swallow-poisonous-substance-kathua-news-c-201-1-knt1006-117672-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो महिलाओं ने निगला जहरीला पदार्थ, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो महिलाओं ने निगला जहरीला पदार्थ, मामला दर्ज
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटों के दौरान दो महिलाओं ने संदिग्ध हाल में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहली घटना नगरी क्षेत्र के डडोली गांव की है। यहां 40 वर्षीय महिला ने संदिग्ध हाल में जहरीला पदार्थ निगल लिया। शुक्रवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। महिला की पहचान आशू देवी पत्नी विजय कुमार निवासी डडोली के रूप में हुई है।
वहीं, दूसरा मामला शहर के वार्ड सात में सामने आया। यहां 44 वर्षीय महिला ने संदिग्ध हाल में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। महिला की पहचान सुदेश कुमारी पत्नी पवन कुमार निवासी वार्ड सात कठुआ के रूप में हुई है। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन दोनों महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।