फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two suspects spotted in Hiranagar, security forces have cordoned off the entire area and are searching the inf

Kathua: हीरानगर में दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा, घुसपैठ के रूट व उज्ज क्षेत्र को खंगाला

Wed, 24 Dec 2025 11:41 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 24 Dec 2025 11:41 AM IST
सार

कठुआ के हीरानगर इलाके में दो संदिग्धों के देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। सीआरपीएफ और एसओजी ने घुसपैठ के संभावित रूटों पर सतर्कता बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
Two suspects spotted in Hiranagar, security forces have cordoned off the entire area and are searching the inf
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

किश्तवाड़ और उधमपुर के बाद अब कठुआ के हीरानगर में आतंकी देखे गए हैं। दोनों के पास पिटठू बैग थे। इसके बाद सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घुसपैठ के संभावित रूटों व उज्ज क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि हीरानगर के लौखली इलाके में दो संदिग्ध देखे गए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से लौखली खड्ड, परंगोली और आसपास के इलाकों में तलाशी ली।
विज्ञापन


एसओजी ने जुथाना पंचायत के इलाकों को भी खंगाला। यह घुसपैठ के पुराने रूठ अंबे नाल, सुफैन, जुथाना व उज्ज दरिया के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोहरे और सर्दी के बीच आतंकी घुसपैठ की संभावना और खुफिया एजेंसियों को लगातार मिल रहे इनपुट के बीच सुरक्षाबल लगातार संवेदनशील इलाकों को पहले से खंगालने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को हीरानगर और राजबाग थाना क्षेत्र के इलाकों को सुरक्षाबलों ने गहनता से खंगाला। यहां सुरक्षाबलों ने यह तलाशी अभियान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए चलाए हैं।

Trending Videos

हंदवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने नौगाम में पीआईए लिखा गुब्बारा बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की एक टीम हंदवाड़ा के राजपोरा गांव में एक नाका ड्यूटी के बाद पास के जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था।

इस दौरान टीम ने जंगल में हथियार और अन्य गोला बारूद बरामद किया। सूत्रों के अनुसार इलाके से इंसास राइफल के 90 कारतूस, एके राइफल के 90 कारतूस, 1 चीनी ग्रेनेड और अन्य सामग्री बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार इस बीच कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पीआईए लिखा एक हवाई जहाज के आकार वाला गुब्बारा भी बरामद किया गया है। हालांकि इन दोनों बरामदगियों को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तहसील रामकोट के तरडाल गलक में भी संदिग्ध देखे गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार शाम को तीन संदिग्धों को कंधों पर पिट्ठू उठाए जाते हुए देखा गया। सूचना मिलने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप रामकोट ने तरडाल, गलक, छलां और कंदारनू में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई जिसके बाद तलाशी अभियान को रोक दिया गया है।

रामकोट में भी दिखे संदिग्ध चलाया तलाशी अभियानरामकोट। तहसील रामकोट के तरडाल गलक में भी संदिग्ध देखे गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार शाम को तीन संदिग्धों को कंधों पर पिट्ठू उठाए जाते हुए देखा गया। सूचना मिलने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप रामकोट ने तरडाल, गलक, छलां और कंदारनू में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई जिसके बाद तलाशी अभियान को रोक दिया गया है।

जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घने कोहरे के बीच सुरक्षाबलों ने चौकसी बढ़ा दी है। उनका उद्देश्य सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए सतर्क रहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed