फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two people injured in separate road accidents in the district, admitted to GMC Kathua

Kathua News: जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल, जीएमसी कठुआ में करवाया भर्ती

Sat, 05 Apr 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 05 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in separate road accidents in the district, admitted to GMC Kathua
लेन बदलते समय ई-रिक्शा को स्काॅर्पियो ने मारी टक्कर
विज्ञापन

कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
पहली घटना नगरी में पेश आई है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। उसे तुरंत उपजिला अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सुभाष चंद्र (65) पुत्र हंस राज निवासी ऐरवां नगरी के रूप में हुई है।

दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीएमसी कठुआ के पास ही पेश आया है। यहां एक स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि घायल चालक को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान सुनील कुमार (38) पुत्र तरसेम लाल निवासी वार्ड 8 कठुआ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस समय पेश आया जब ई-रिक्शा जीएमसी कठुआ की ओर से आने के लिए अपनी लेन बदल रहा था। इस दौरान स्कॉर्पियो कार ने उसे टक्कर मार दी। ई-रिक्शा हाइवे के साथ बने नाले में जा घुसा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed