{"_id":"674a133521d25edbd6014e54","slug":"two-new-case-of-dengue-found-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-115339-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लगातार दूसरे दिन भी कठुआ में डेंगू के दो नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लगातार दूसरे दिन भी कठुआ में डेंगू के दो नए मामले सामने आए
विज्ञापन
जंगलोट गांव में लोगों के घरों में रखे पानी की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत स्वास्थ्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में लगातार दूसरे दिन भी डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अब कुल मरीजों का आंकड़ा 761 पहुंच गया है।
विभाग के अनुसार सामने आए दो नए मामलों में एक शहर के वार्ड दो का है, जहां 25 वर्षीय युवक डेंगू की चपेट में आया है। वहीं, एक दूसरा मामला हीरानगर कस्बे के वार्ड छह में सामने आया, यहां 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला डेंगू से ग्रस्त पाई गई है। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हो गई है। इनमें दो मरीजों को जीएमसी कठुआ में उपचार दिया जा रहा है, जबकि शेष को उनके घर पर ही उपचार की सुविधा दी जा रही है।
वार्ड 21 में चलाया विशेष जागरूकता कार्यक्रम
जिले में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को शहर के वार्ड 21 में विभाग के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान सैकड़ों घराें में एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के साथ डेंगू के मरीज कम आने लगे हैं। लेकिन विभाग अपनी तरफ से जागरूकता में कोई कमी नहीं छोड़ रहा। आज भी सात अलग-अलग स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इस दौरान 77 बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लिए गए हैं, ताकि उनकी जांच करवाई जा सके।