फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two-day Dangal fair started

दो दिवसीय दंगल मेले का हुआ आगाज

विज्ञापन
Two-day Dangal fair started
धार महानपुर में दो दिवसीय दंगल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार । संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। धार महानपुर के शक्ति माता मंदिर के नजदीक स्थित मैदान में वीरवार को दो दिवसीय दंगल मेले का आगाज हो गया। पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित इस दंगल मेले का शुभारंभ पर्यटन विभाग के बसोहली बनी विकास प्राधिकरण के सीईओ अजीत सिंह ने किया। दो दिवसीय दंगल मेले के पहले दिन रामनगर से आए गांधो राम एंड पार्टी ने डोगरी गीतडू सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बसोहली बनी विकास प्राधिकरण के सीईओ अजीत सिंह ने कहा कि ऐसे डोगरी गीतों से भारतीय संस्कृति को नई पहचान मिलती है, वहीं, डोगरी भाषा को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि धार महानपुर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिस पर पर्यटन विभाग काम भी कर रहा है। इस तरह के मेले आयोजित होने से धार महानपुर पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित होगा। वहीं, इस कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में दोपहर 4 बजे के बाद छोटे दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 30 के करीब दंगल मुकाबले हुए। प्रथम दिन के दंगल मुकाबलों के विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं दंगल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 24 जून को यहां बड़े दंगल का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसकेपूर्व जम्मू से डोगरी सिंगर वर्षा जमवाल, बसोहली से लेखराज वर्मा, मुकेश योगी और बुल्ले शाह अपने गीत प्रस्तुत करेंगे। दूसरे पड़ाव में दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed