फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Twenty-ton capacity vehicle was loaded with eight tonnes of goods

बीस टन क्षमता का वाहन लदा था आठ टन माल

Sat, 08 Apr 2017 01:59 AM IST
kathua
kathua Updated Sat, 08 Apr 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Twenty-ton capacity vehicle was loaded with eight tonnes of goods
वाहन - फोटो : अमर उजाला

लखनपुर टोल प्लाजा के रास्ते पशु तस्करों का वाहन क्लीयर किए जाने के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिनसे लखनपुर टोल प्लाजा में होने वाली वाहनों की जांच संदेह के घेरे में आने लगी है। जानकारी के अनुसार एक ओर तस्करों ने जहां सीमेंट दिखाकर पशुओं की तस्करी का प्रयास किया, वहीं बीस टन क्षमता की गाड़ी में आठ टल के लगभग माल होने पर भी आबकारी विभाग के अधिकारियों का माथा नहीं ठनका। पुलिस अब इस पहलू पर सख्ती से कदम उठाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


दरअसल, पशु तस्करी के लिए प्रयोग ट्रक (जेके12ए3185) की तय क्षमता बीस टन भार ढोने की है। एक ट्रांस्पोर्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीमेंट के जितने भी कंसाइनमेंट लोड किए जाते हैं, उनमें माल के  अनुसार ही वाहन का प्रयोग किया जाता है। बारह टायर की बीस टन क्षमता वाली गाड़ी में दस टन सीमेेंट लोड बताया जाना खुद में संदेह पैदा करने वाली बात है, जबकि कांटे पर जांच के दौरान आठ टन के लगभग माल लोड सामने आने पर भी विभाग ने वाहन की जांच नहीं की।
विज्ञापन


  गार्ड द्वारा जांच पर्ची जारी किए जाने की प्रक्रिया की जगह अधिकारियों ने वाहन की जांच क्लीयरेंस स्लिप बनाई। पुलिस के अनुसार फिलहाल विभाग के एक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी जांच के घेरे में हैं। लेकिन, लापरवाही के मामले में ड्यूटी समय के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। चूंकि वाहन को क्लीयरेंस में उनकी भी उतनी ही जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed