फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Trucks stuck on Diyala Chak-Dhar road, causing traffic jam

Kathua News: दियाला चक-धार रोड पर फंसे ट्रक, लगा रहा जाम

विज्ञापन
Trucks stuck on Diyala Chak-Dhar road, causing traffic jam
बिलावर दियालाचक मार्ग पर लगा जामसंवाद
कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले मालवाहक चालकों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण घाटी की ओर जाने वाले कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके चलते मालवाहकों को सीमित संख्या में ही आगे भेजा जा रहा है। परिणामस्वरूप, कई ट्रक हाईवे पर और कुछ संपर्क मार्गों पर रोके गए हैं।
विज्ञापन

दयाला चक धार रोड पर भी घाटी जाने वाले ट्रकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वाहन चालकों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा। ट्रक चालक रियाज अहमद, बशीर अहमद और सरफराज ने बताया कि वे लुधियाना से कच्चा माल लेकर घाटी की ओर जाते हैं और अक्सर इसी वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे लगभग 40 किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। लेकिन पिछले 12 दिनों से वे इस मार्ग पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले उन्हें राजबाग और हमीरपुर के पास हाईवे पर रोका गया, और जब वे दयाला चक बिलावर सड़क पर पहुंचे, तो वहां भी उन्हें रोक दिया गया। लगातार रुकावटों के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से समाधान की मांग की जा रही है ताकि वैकल्पिक मार्गों को सुचारू रूप से खोला जा सके और मालवाहकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed