फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Truck drivers demonstrated by blocking Dayala Chak-Dhar road

Kathua News: ट्रक चालकों ने दयाला चक-धार रोड जाम कर किया प्रदर्शन

सार

दयाला चक-धार रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक से नाराज ट्रक चालकों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन पर घंटे भर बाद जाम हटा दिया गया। चालकों ने भेदभाव का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Truck drivers demonstrated by blocking Dayala Chak-Dhar road
दयाला चक बिलावर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते ट्रक चालक।- संवाद।

विस्तार

दयाला चक-धार रोड पर बड़े मालवाहकों की आवाजाही पर रोक से नाराज ट्रक चालकों ने वीरवार को जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ट्रक चालकों ने कहा अगर इस सड़क से बड़े-बड़े डंपर गुजर सकते हैं, तो फिर ट्रकों को एक हफ्ते से क्यों रोका गया है। घंटे भर यातायात ठप होने की सूचना के बाद हीरानगर थाना प्रभारी ने चालकों से बात की और भरोसा दिया कि रात साढ़े आठ और नौ बजे के बीच बड़े वाहनों को छोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रक चालकों ने जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों का कहना था कि अगर इस रूट पर बड़े माल वाहकों की आवाजाही बंद है तो फिर हाईवे पर ही इन वाहनों को रोक देना चाहिए लेकिन जानबूझकर इस रूट पर भेजने के बाद यहां ट्रक चालकों को रोका जा रहा है। कुछ ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि इस रूट पर यातायात विभाग की मिली भगत से कुछ वाहनों को छोड़ा जा रहा है। ट्रक चालक अमरजीत सिंह ने कहा पिछले छह दिनों से वह यहां पर रुके हुए हैं। उनके सामने से कई बड़े-छोटे वाहन इस रूट से गुजारे गए लेकिन उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी गई। परमवीर गिल ने कहा भेड़, बकरी और मुर्गों की गाड़ियां इस रोड से भेजी जा रही हैं लेकिन उनकी गाड़ियों में आलू, प्याज को हो रहा नुकसान कौन देखेगा। उन्होंने कहा यह भेदभाव है। अगर इस रूट से वाहनों को नहीं भेजा जाना है तो हाईवे पर ही इस रूट पर चढ़ने वाली गाड़ियों को रोक देना चाहिए।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहने के बाद हीरानगर के थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने ट्रक चालकों से बात की। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि रात करीब साढ़े आठ और नौ बजे के बीच इस रूट पर वाहनों को छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद ट्रक चालकों ने प्रदर्शन समाप्त कर यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed