{"_id":"689cf1850badde6458045336","slug":"tricolour-brings-fervour-to-markets-sales-rise-in-gift-item-shops-kathua-news-c-201-1-knt1006-123010-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बाजारों में तिरंगे की रौनक, गिफ्ट आइटम की दुकानों में बिक्री बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बाजारों में तिरंगे की रौनक, गिफ्ट आइटम की दुकानों में बिक्री बढ़ी
Thu, 14 Aug 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में देशभक्ति का माहौल चरम पर है। जगह-जगह तिरंगा रैलियों का आयोजन हो रहा है, जिससे आम और खास सभी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बाजारों में तिरंगे और उससे जुड़े उत्पादों की खरीदारी जोरों पर है।
मुख्य बाजार की गिफ्ट आइटम और स्टेशनरी दुकानों पर तिरंगा थीम वाले ब्रेसलेट, कैप, बैच और स्टिकर की बिक्री में जबरदस्त तेजी आई है। ये उत्पाद 2 रुपये से 100 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं, जो हर वर्ग के ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
गिफ्ट आइटम व्यवसायी राजेश गुप्ता ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्राओं के चलते पिछले पांच वर्षों में उनका कारोबार 7 से 8 गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री के दाम बेहद उचित हैं।