{"_id":"689cf548d6d5fb7eb605f6c1","slug":"tricolor-rallies-were-taken-out-at-various-places-under-the-har-ghar-tiranga-abhiyan-kathua-news-c-201-1-knt1002-123002-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह-जगह निकाली तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह-जगह निकाली तिरंगा रैली
Thu, 14 Aug 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपमंडल के विभिन्न इलाकों में राजनीतिक दलों और सरकारी संस्थानों की ओर से तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। हीरानगर में भाजपा की ओर से आयोजित तिरंगा रैली का नेतृत्व विधायक विजय शर्मा ने किया जिसमें सीमावर्ती और कंडी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कस्बे के समाधि स्थल से यह यात्रा शुरू हुई कस्बे से होते हुए सुभाष चौक और तहसील मुख्यालय से होकर समाधि स्थल पर समाप्त हुई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। वहीं एसडीएम फुलेल सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में दयाला चक में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कस्बे में भी एसडीएम के नेतृत्व में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। कंडी क्षेत्र के डिंगा अंब में विधायक राजीव जसरोटिया ने तिरंगा रैली निकाली जिसमें इस क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इस रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली के दौरान जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा की। विधायक में इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि हमारी आन बान शान है। यह उन वीर शहीदों की कुर्बानी का सम्मान है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दीं। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ एक जन आंदोलन है जो देशभक्त की भावना को हर दिल तक पहुंचा रहा है।