फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tribute paid to CDS Rawat

सीडीएस रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Tribute paid to CDS Rawat
कठुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में सीडीएस जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी व अन्य जवानों के असमय निधन पर जिला में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीएस जनरल विपिन रावत की मौत पर शोक जताते हुए देश के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

वीरवार को जम्मू कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौर रखा और सीडीएस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर एसोसिएशन के फाउंडर चेयरमैन सेवानिवृत्त कैप्टर ज्ञान सिंह पठानिया ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना में देश ने अपने पहले सीडीएस के साथ सेना के जवानों और उनकी पत्नी की मौत से पूरा देश द्रवित है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत न केवल एक बेहतरीन सैन्य अधिकारी थे बल्कि उनका सामाजिक पक्ष भी बहुत सराहनीय रहा है। जिसके कारण आज समाज का हर वर्ग इस शोक में डूबा हुआ है। उनकी एसोसिएशन सभी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह, मेहताब सिंह, मदन सिंह, साधू सिंह, थुडू सिंह, रतन वर्मा, सुख राम, जाट राम शर्मा, जरनैल सिंह, रमेश चंद्र, राम स्वरूप शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, इसी क्रम में कठुआ एसोसिएशन की ओर शोक सभा का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजात शत्रु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्जनों वकीलों में दो मिनट का मौन रखकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अजात शत्रु शर्मा ने कहा कि जरनल विपिन रावत एक गतिशील सेना अधिकारी, योद्धा और सबसे बढ़कर वे एक बहुत अच्छे इंसान थे। जिसके लिए वह सदा ही याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से सभी शहीदों के परिवारों को इस कठिन परिस्थिति में यात्रा करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस मौके पर देविंदर सिंह, रमित जसरोटिया, कमलजीत सिंह, राहुल खजूरिया, गौरव सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल कलोत्रा, मनदीप सिंह, अमित शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल में भी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. चित्रा वैष्णवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed