फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Transport Secretary inspected Lakhanpur Collection Post.

Kathua News: परिवहन सचिव ने लखनपुर कलेक्शन पोस्ट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Transport Secretary inspected Lakhanpur Collection Post.
लखनपुर स्थित कर कलेक्शन पोस्ट का औचक निरीक्षण करने पहुंची परिवहन सचिव अवनी लवासा। संवाद - फोटो : 1
जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में परिवहन सचिव अवनी लवासा ने परिवहन विभाग की चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। शनिवार को लखनपुर स्थित कर वसूली के लिए स्थापित चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरिंद्र पाल शर्मा को कर वसूली को पूरी तरह से केशलेस बनाने के निर्देश दिए। लवासा ने मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों से राज्य में प्रवेश करने वाले ओवरलोडेड वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने और पर्याप्त कर वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया कि किसी भी कर वसूली पोस्ट पर नकद लेनदेन पूरी तरह से बंद हो और उसकी जगह कर वसूली पीओएस मशीनों से की जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर परिवहन सचिव ने लखनपुर स्थित राज्य कर विभाग के गैर-कार्यात्मक तौल पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीओ शर्मा को कम से कम दो तौल पुल की मरम्मत करवाने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि इन्हें मोटर वाहन विभाग के जरूरतों के मुताबिक कार्यात्मक बनाया जा सके। अवनी लवासा ने बताया कि कार्यशील तौल पुल बाहरी राज्यों से आने वाले ओवरलोडेड माल वाहकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सहायक होंगे। इस मौके पर आरटीओ सुरिंद्र पाल शर्मा ने सचिव को राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा लखनपुर स्थित टोल प्लाजा के वे-ब्रिज से गुजरने वाले ओवरलोडेड वाहनों का डाटा विभाग से साझा करने पर जोर दिया, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके। परिवहन सचिव ने आरटीओ के आश्वासन दिया कि औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने के बाद ही मुद्दे को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। अवनी लवासा ने बताया कि पूरे प्रदेश मे नियमित चेकिंग अभियान में तेजी लाई जा रही है, ताकि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन को रोका जा सके। कहा कि विभाग सुगम सेवाएं प्रदान कर यात्रियों की सुरक्षित परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सड़क हादसों में कमी लाने और जनता की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। नियमों का उल्लंघन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस, रूट परमिट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तक को निलंबित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed