फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BASKETBALL SPORTS NEWS

Kathua News: कठुआ को 33-29 से हराकर उधमपुर बना अंडर-19 बास्केटबॉल का चैंपियन

विज्ञापन
BASKETBALL SPORTS NEWS
उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग उधमपुर की तरफ से आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) टी मोड़ उधमपुर में संभाग स्तरीय अंतर-जिला अंडर-19 बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खिताबी मुकाबले में उधमपुर ने कठुआ को 33-29 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से आए लगभग 84 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में उधमपुर ने सांबा को 37-20 से हराकर आसानी से फाइनल में प्रवेश किया था जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कठुआ ने एक बेहद नजदीकी मुकाबले में जम्मू को 25-24 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई थी। समापन समारोह में एपीएस उधमपुर के अध्यक्ष ब्रिगेडियर करण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed