{"_id":"624339ab7d06466ea777ea55","slug":"transport-kathua-news-jmu2566933117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज थमे रहेंगे बसों और ऑटो के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज थमे रहेंगे बसों और ऑटो के पहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। ट्रांस्पोर्ट यूनियन की ओर से बुधवार को चक्का जाम के चलते बसें, मिनी बसें और ऑटो सड़कों पर नहीं उतरेंगे। जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली तीस सौ से अधिक बसें पार्किंग से बाहर नहीं निकलेंगी। ऐसे में आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बस यूनियन के महाप्रबंधक रछपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के तमाम रूट पर ट्रांसपोर्ट यूनियन के आह्वान पर बसें, मिनी बसें, ऑटो आदि सड़कों पर नहीं चलेंगे।
लखनपुर से लेकर कश्मीर तक यात्री वाहन पूरी तरह से जाम रहेगा। अपनी मांगों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में चलने वाले कामर्शियल वाहनों की फिटनेस बीस वर्ष से बढ़ाकर पच्चीस वर्ष करने, वाहनों की फिटनेस को रिन्यू करने, गाड़ियों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस को स्थापित करने के आदेश को वापस लेने, टोकन टैक्स और पैसेंजर टैक्स को माफ करने, जेकेआरटीसी की बसों का तयशुदा समय पर ही संचालन करने व प्रदेश के 27 हजार ऑटो चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की मांग शामिल हैं। बताया कि यदि इन मांगों को नहीं माना गया तो प्रदेश में अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। कहा कि प्रदेश में ट्रांसपोर्ट उद्योग का पहले से ही बुरा हाल है। सरकार ने कभी उनके कल्याण के बारे सोचा नहीं, लेकिन ट्रांसपोर्टरों पर एक के बाद एक फरमान जारी कर उनकी कमर तोड़ी जा रही है।