{"_id":"663a8907b74645832d04f4a7","slug":"train-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-109354-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दस तक जम्मू मेल और श्री माता \nवैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दस तक जम्मू मेल और श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस रद्द
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली-कटड़ा रेल सेक्शन प्रभावित है। यहां वंदे भारत सहित लगभग सभी ट्रेनें दो से आठ घंटे देरी से चल रही हैं। इसको देखते हुए रेलवे ने जम्मू मेल और श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस को 10 मई तक रद्द रखने के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को भी ट्रेनों को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजना पड़ा। लिहाजा, कई ट्रेनें पांच से आठ घंटे देरी से कठुआ पहुंचीं।
फिरोजपुर रेल डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जम्मू मेल को 10 मई तक रद्द किया गया है, जबकि श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस को 11 मई और कालका-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस को 10 मई तक रद्द रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मंगलवार को वंदे भारत, झेलम, बेगमपुरा, हिमगिरी, पूजा सुपरफास्ट, राजधानी एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति, स्वराज, मालवा सुपरफास्ट और सियालदाह एक्सप्रेस को तय रूट के बजाय वैकल्पिक रास्तों से गंतव्य की ओर भेजा गया, जिससे ट्रेनें देरी से कठुआ पहुंचीं।