{"_id":"66355229eef3c5f732058c44","slug":"train-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-109264-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कल तक रद्द रहेंगी जम्मू मेल और शालीमार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कल तक रद्द रहेंगी जम्मू मेल और शालीमार एक्सप्रेस
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली-कटड़ा रेल सेक्शन पर चलने वाली जम्मू मेल और शालीमार एक्सप्रेस को रेलवे ने रविवार तक निरस्त रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, शुक्रवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
इस दौरान 14033-14034 माता वैष्णो देवी कटड़ा से पुरानी दिल्ली जाने वाली जम्मू मेल रद्द रही। इसके अलावा, दर्जन भर ट्रेनों को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजना पड़ा। लिहाजा, ट्रेनें पांच से आठ घंटे देरी से कठुआ पहुंचीं। फिरोजपुर रेल डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, पूजा सुपरफास्ट, राजधानी एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस और मालवा सुपरफास्ट, सियालदाह एक्सप्रेस को तय रूट की बजाय वैकल्पिक रास्तों से गंतव्य की ओर भेजा गया। इससे ट्रेनें देरी से कठुआ पहुंचीं।