{"_id":"61f011da0c8db567e474cb73","slug":"traffic-route-changed-for-republic-day-kathua-news-jmu252572261","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर बदला ट्रैफिक रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर बदला ट्रैफिक रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के पुलिस लाइन मार्ग पर गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस की ओर से इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग भी समोराह स्थल से दूर की गई है। कॉलेज मार्ग पर ट्रैफिक आम दिनों की तरह ही सुचारू रहेगा।
पुलिस लाईन मार्ग को आने वाले सभी लिंक रास्ते बंद किए गए हैं।
इसमें शहीद भगत सिंह पार्क से जाने वाले लिंक मार्ग के साथ-साथ डिग्री कालेज लिंक मार्ग, गर्ल्स हास्टल लिंक मार्ग, पीएचई विभाग से जाने वाला लिंक मार्ग, लोक निर्माण विभाग से जाने वाले लिंक मार्ग बंद होंगे। ऐसे में समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को कोर्ट रोड या फिर नगरी अड्डे से ही रास्ता मिल पाएगा। इन चौकों पर पुलिस की तैनाती होगी और सभी को जांच के बाद ही छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ड्रीम लैंड पार्क मार्ग के पास वाले सभी रास्तों पर पुलिस की तैनाती होगी और बिना पहचान के किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं पार्किंग को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है। पार्किंग के लिए पुलिस लाईन मार्ग पर ही समारोह स्थल से सौ मीटर दूर वाहनों को पार्क किया जाएगा। महिला डिग्री कॉलेज के मैदान और इसके साथ ही आम लोगों के लिए वाहनों की पार्किंग की सुविधा रहेगी। हाई अलर्ट के चलते समारोह में सुरक्षा में कोई खामी नहीं बरती जा रही है। इधर हाईवे पर राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर में भी तलाशी और जांच के बाद ही वाहनों को प्रवेश मिल रहा है। पुलिस के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल के जवान भी तैनात हैं।