फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   traffic news

Kathua News: पार्किंग के अभाव से लगता है शहर में जाम

विज्ञापन
traffic news
कठुआ। शहर की परिवहन व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इसके चलते डेढ़ लाख आबादी वाले शहर के प्रमुख स्थानों पर जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए अब तक जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शहर के मुखर्जी चौक, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक, शहीदी चौक, जिला उपायुक्त आफिस के नजदीक और कालीबड़ी के आसपास कुछ प्रमुख ऐसे स्थान हैं, जहां न तो पार्किंग की कोई व्यवस्था है और न ही यात्री वाहनों के स्टॉप उपलब्ध हैं। ऐसे में सड़क पर ही खड़े होने वाले वाहन जाम का कारण बनते हैं। इससे राहगीरों और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि बीते वर्ष उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने राजस्व विभाग, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, लोक निर्माण और नगर परिषद आदि के विभागों से अधिकारियों को लेकर एक सीमित का गठन किया था। उसको निर्देश दिया गया था कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर यातायात जाम की समस्या को लेकर लोगों को आ रही परेशानियों और उसके हल पर एक रिपोर्ट जिला उपायुक्त के कार्यालय को सौंपी जाए लेकिन एक साल बीत जाने पर भी जिला प्रशासन की तरफ से इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शहर में यातायात की समस्याओं पर गठित उक्त सीमित सदस्यों ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट में मुखर्जी चौंक, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक, शहीदी चौंक और डिग्री कॉलेज चौक पर स्थित दर्जनों सरकारी कार्यालयों के बाहर नियमित पार्किंग जोन न होने के चलते व उससे होने वाली परेशानियों को रेखांकित किया था लेकिन इस पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

-------------------------------

शहर के मुखर्जी चौक में प्रतिदिन लगने वाला जाम आम हो गया है। इससे लोग रोज परेशान होते हैं लेकिन अब तक इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जो पहल होनी चाहिए थी, वह आज तक नहीं हुई है। इसके कारण समस्या बनी हुई है।
-अर्शदीप सिंह ग्रेवाल, दुकानदार
---------------------------------

शहर के मुखर्जी चौक सहित कई अन्य प्रमुख स्थानों पर पार्किंग के साथ यात्री वाहनों के ठहराव के लिए कोई स्थान आज तक चिन्हित नहीं हुआ है। ऐसे में कई बार वहां दर्जनों वाहन खड़े हो जाते हैं, जो अक्सर लगने वाले जाम का कारण बनते हैं।
-नरेश शर्मा, दुकानदार।
------------------------------------
शहर के अंदर वाहनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है लेकिन अभी तक इन वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं हुई है। इसी तरह यात्री वाहनों के लिए ठहराव का भी कोई स्थान चिन्हित नहीं है। ऐसे में इन वाहनों के सड़क पर ही खड़े होने से जाम स्थिति बन जाती है। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करती है लेकिन इस समस्या का पूर्ण समाधान पार्किंग और यात्री वाहनों के अड्डा चिन्हित कर कर ही किया जा सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन को ही पहल करनी होगी।
-रतन राणा, डीटीआई कठुआ
शहर में सुगम यातायात की व्यवस्था में आने वाली बाधाओं को देर करने के लिए प्रशासन गंभीर है। गत वर्ष इस समस्या का निदान करने लिए गठित टीम के सुझावों के अनुसार चार स्टाॅप बनाए जा रहे हैं। इसके लिए फंड की भी व्यवस्था कर ली गई है। आने वाले दो माह में कालीबड़ी, राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने, शहीदी चौक और मुखर्जी चौक में बस स्टॉप का निर्माण करवाया जाएगा।

-डॉ. राकेश मिन्हास, डीसी कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed