फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   traffic jam

फ्रूट सीजन में लखनपुर में आम हुई जाम की स्थिति

विज्ञापन
traffic jam
कठुआ। आबकारी टोल को बीते वर्ष हटाए जाने के बाद लखनपुर में लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इस बार फ्रूट सीजन में एक बार फिर कश्मीर से फल लेेकर आ रहे वाहनों की तादाद में बढ़ोत्तरी होने के बाद लखनपुर में जाम लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सैकड़ों की तादाद में पहुंचे ट्रकों के नेशनल हाईवे लखनपुर टोल पर लग रहे समय के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लखनपुर कस्बे से लेकर हाईवे की एक लेन पूरी तरह से जाम रही। वहीं, वाहन भी रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। ट्रकों के बीच फंसे छोटे वाहनों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन्हें पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग गया। सोमवार शाम तक हालात ऐसे ही बने रहे और जाम धीरे-धीरे हटली मोड़ तक पहुंचता नजर आया। उधर, सिंगल लेन पर हाईवे ट्रैफिक के चलते हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। लखनपुर में व्यवसाय भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, क्योंकि प्रदेश में दाखिल होने वाले वाहन या लखनपुर से जम्मू के बीच चलने वाले वाहनों को भी मुख्य अड्डे पर अब रुकने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed