फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Tractor-trolley parked in the dark claims young man's life.

कठुआ: अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी मौत का कारण, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Fri, 04 Sep 2026 02:13 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 04 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

कठुआ-पंजाब सीमा पर बिना लाइट और नंबर के खड़ी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर 26 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद अवैध खनन से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी और सड़क पर यातायात बाधित कर दिया।
 

विज्ञापन
Tractor-trolley parked in the dark claims young man's life.
कीड़ियां गंडियाल में आग के हवाले की ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के सीमावर्ती कीड़ियां गंडियाल मार्ग पर वीरवार रात सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर 26 वर्षीय बाइक सवार रोहित कुमार उर्फ कन्नू की मौत हो गई। इस घटना के बाद अवैध खनन से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा करते हुए वाहन को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

Tractor-trolley parked in the dark claims young man's life.
ग्रामीणों को समझाते डीएसपी मुख्यालय। - फोटो : संवाद

रोहित कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक चाय की टपरी चलाता था। रात करीब नाै बजे वह वहां से घर लौट रहा था। जब वह कीड़ियां गंडियाल गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो तभी उसकी टक्कर बिना लाइट और नंबर के अंधेरे में खड़ी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। घायल रोहित को जीएमसी कठुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। गुस्साई भीड़ ने वहां खड़ीं दो में से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आ लगा दी। दमकल विभाग को आग बुझाने भी नहीं दी। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। लोगों का सीधा आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन जारी है। शिंगारा सिंह ने कहा, अंधेरे में ओवरलोड वाहन पंजाब की तरफ बेखाैफ दौड़ते हैं। ग्रामीणों ने कहा, क्षेत्र में अवैध खनन और सामग्री के परिवहन से ये तीसरी मौत है।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
हालात बेकाबू होते देख भारी पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इलाके में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed