{"_id":"c6328a91754c74d2772bd78934005b72","slug":"three-stolen-in-one-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में तीन चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में तीन चोरी
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट तहसील में एक ही रात में तीन चोरियों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शनिवार रात चोरों ने लाखड़ी हमदाना गांव में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों के खिलाफ शिकंजा न कसने पर लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात चोरों ने लाखड़ी पंचायत के हमदाना गांव में स्थित एक आटा चक्की का ताला तोड़कर आटा ही चुरा लिया। इसके अलावा देसराज की पशुशाला में रखी गेहूं पर भी चोर हाथ साफ कर गए। चोरों ने गांव के अंबिका माता मंदिर के भीतर रखे दानपात्र का भी ताला तोड़ा, लेकिन दानपात्र खाली होने से उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
एक साथ गांव में तीन चोरियों से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द चोरों को पकड़ने और इलाके में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। अभी दो दिन पहले ही चोरों ने तहसील के गुड़ा कल्याल गांव में दस्तक देते हुए आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
4 दिसंबर को सुंइयां गांव में चोरों ने एक खोखे से हजारों का सामान उड़ाया। 22 दिसंबर को थड़ाकल्वाल गांव में किराने की दुकान में चोरी हुई। इसी तरह 27 दिसंबर को सलोड गांव में महिला के घर में रखे जेवरात चोरी हो गए। इसी दिन लाखड़ी के हमदाना गांव में चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिया।
29 जनवरी गुडाकल्याल गांव में मंदिर सहित छह चोरी की वारदातें हुईं, तो 31 जनवरी को हमदाना में तीन चोरियां हुईं। पुलिस की नाकामी का आलम यह है कि शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। दो माह में चोरी की कई वारदातें हुईं, लेकिन पुलिस कुल मिलाकर मूकदर्शक ही बनी हुई है।