फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   three killed in road accident

बेकाबू कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Sat, 11 Jul 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/महानपुर Updated Sat, 11 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
three killed in road accident

महानपुर तहसील के मानू इलाके में बारिश के दौरान एक बेकाबू कार के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन बच्चे घायल हुए हैं। स्थानीय लोगाें की मदद से मृतकों और घायलों को खाई में से निकाला गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जाती है।

विज्ञापन


इस हादसे में मरने वाले लोक निर्माण विभाग, बसोहली कार्यालय में अकाउंट्स अफसर अशोक पाधा (55), पुष्पा देवी (70) और रंजू देवी सभी बसोहली के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार (जेके08सी-8558) में सवार छह लोग कठुआ से बसोहली जा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे मानू के पास तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। कार चालक अशोक पाधा जब तक कार को नियंत्रित कर पाते कार करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। सौभाग्य से कार के खाई में गिरते समय 11 वर्षीय सिद्धार्थ निवासी महानपुर कार के बाहर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पहले खाई से सड़क तक का सफर तय किया और फौरन निकटवर्ती मानू गांव जाकर हादसे की सूचना दी।
हादसे के कुछ देर बाद मानू गांव और महानपुर कसबे से लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। युवाओं के समूह ने फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बारिश के बीच 200 फुट गहराई में जाकर लोगों ने हादसे की चपेट में आए लोग को बाहर निकालना शुरू कर दिया। अशोक पाधा, उनकी माता पुष्पा देवी और पत्नी की बहन रंजू देवी की सांसें उखड़ चुकी थीं।


तेरह वर्षीय अदिति शर्मा और चौदह वर्षीय आदित्य निवासी कठुआ को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र महानपुर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कठुआ जिला अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed