{"_id":"5751da924f1c1bbf481094eb","slug":"thieft-in-house-of-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल के घर में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मकोट के मौहडा जलैट में भी एक कांस्टेबल के मकान का ताला तौड कर भीतर से लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने छोटे बच्चों की लकडी से बनी गोलक को भी नही वख्शा उन्हें तौड पर भीतर रखे पैसों को ले गए।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल कुलबीर सिंह निवासी धर्मकोट ने बताया कि शुक्रवार को घर के सभी सदस्य किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। शाम को जब वह घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
जब उन्होंने भीतर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोरों ने सोने के कई जेवर चोरी कर लिए। यहां तक कि चोरों ने बच्चों की गोलक को भी नहीं छोड़ा। गोलक को तोड़कर चोर में उसमें रखे पैसे उड़ा ले गए। लाखड़ी गांव में चोरों ने लाखड़ी निवासी सुदेश कुमार के मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी उड़ा ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुदेश शुक्रवार की सुबह अपने पैतृक गांव मल्ली कछीड़ में किसी काम से गया था। उसके बच्चे स्कूल चले गए थे। दोपहर बाद जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। इसकी सूचना उन्होंने गांव के लोगों को दी। इसके बाद सुदेश कुमार को यह जानकारी दी गई।
साथ ही पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जब घर आकर देखा तो बेड, अलमारी का सामान कमरों में इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब सामान की जांच की गई तो पता चला कि वहां से सोने, चांदी के जेबरात और ढाई हजार रुपये गायब पाए गए। रामकोट पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। दोनों मामलोें में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।