{"_id":"62a8eae74e82143dab5cf8d0","slug":"thief-kathua-news-jmu261929389","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरथल से मधुमक्खियों की चोरी का भंडाफोड़, डिब्बे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरथल से मधुमक्खियों की चोरी का भंडाफोड़, डिब्बे जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। प्राकृतिक खूबसूरती से मालामाल सरथल की वादियों में मधुमक्खियों की चोरी का मामला सामने आया है। भद्रवाह-डोडा के तस्करों का गिरोह इलाके में सक्रिय है, जो सरथल के जंगलों से मधु के लिए मक्खियों को डिब्बे में पालता है और फिर उन्हें बेच देता है। इससे क्षेत्र में जहां मधुमक्खियों की प्रजातियां खतरे में आ गई थीं, वहीं जैव विविधता पर भी असर पड़ रहा था। मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि यह क्षेत्र बनी वन्यजीव अभ्यारण्य के अधीन है।
मामला संज्ञान में आते ही डीएफओ बसोहली अश्विनी कुमार के दिशा निर्देश पर रेंज अधिकारी नरेश शर्मा ने टीम सहित दबिश दी। इस दौरान सरथल और छत्रगलां टॉप के बीच वन्यजीव क्षेत्र में मधुमक्खी पालन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिब्बों को जब्त कर लिया गया। उधर, टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करते हुए मधुमक्खियों से भरे डिब्बे मौके पर ही छोड़ दिए हैं। वन्यजीव विभाग की टीम भी बुधवार को कठुआ से रवाना होगी।
रेंज अधिकारी ने बताया कि तीस-चालीस लोगों का गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है। इलाके की मधुमक्खियों को भी यहां से चोरी कर दूसरे इलाकों में शिफ्ट किया जा रहा था। अब तक साठ डिब्बे शिफ्ट किए जा चुके थे। जंगल में ऐसे एक हजार डिब्बे लगाने की जानकारी मिली थी। खाली डिब्बों को जब्त कर लिया गया है, जबकि मधुमक्खियों वाले डिब्बों के संबंध में उच्च अधिकारियों के निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन
मधुमक्खियों को इलाके से चोरी कर गिरोह क्षेत्र की जैव विविधता से खिलवाड़ कर रहा है। ऐसा लगातार होने पर मधुमक्खियां इस इलाके को छोड़ देंगी। वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र में इन गतिविधियों पर प्रतिबंध है। कुछ लोग टीम के हाथ चढ़े, जिन्हें कानून की जानकारी नहीं थी। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है।