फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   There is no water supply in Garh village for ten days

गढ़ गांव में दस दिनों से नहीं हो रही पानी की सप्लाई

विज्ञापन
There is no water supply in Garh village for ten days
बिलावर। उपमंडल के गढ़ गांव में पिछले 10 दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के कारण इलाके के करीब 15 सौ लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। लोग गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से 2 किलोमीटर की दूरी तय कर के पानी ला रहे हैं। स्थानीय निवासी पंडित अशोक कुमार ने बताया कि 10 दिन पूर्व नाज नाले में बनाए गए डगवैल की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दविंदर सिंह ने बताया के इस संबंध में कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। अतुल शर्मा ने कहा कि कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी जल शक्ति विभाग के साथ-साथ बिजली विभाग समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया के स्थानीय लोगों को गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। गढ़ गांव के निवासियों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बूस्टिंग स्टेशन की बिजली सप्लाई बहाल की जाए, जिससे ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई उपलब्ध हो सके। लोगों ने इस संबंध में जल शक्ति विभाग से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग बिलावर के एईई अनिल जंजुआ ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन की पाइपलाइन को क्षति पहुंचने के कारण पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है, वहीं बिजली विभाग को क्षतिग्रस्त हुए बिजली के ढांचे को ठीक करने को कहा गया है। जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed