{"_id":"6123fc138ebc3e7a224b60f9","slug":"theft-kathua-news-jmu2421427163","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 तोले सोने के आभूषण, मोबाइल और नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 तोले सोने के आभूषण, मोबाइल और नकदी ले उड़े चोर
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते मेहताबपुर गांव में एक घर से चोर 18 तोले सोने के आभूषण, एक मोबाइल और पांच से सात हजार नकदी ले उड़े। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने सुराग जुटाए हैं। लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ के शहीद जवान अशोक कुमार के घर चोरों ने सेंध लगाई, जहां उनकी पत्नी ममता शर्मा और बेटा रहते हैं। ममता सुबह जीएमसी कठुआ में ड्यूटी के लिए गई थीं और बेटा किसी काम से पठानकोट गया था।
घर को खाली पाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। घर के सदस्य जब लौटे तो पाया कि मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा है। चोरों ने अलमारी के लॉकर के भीतर रखे आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ किया। इसके साथ ही चोरों ने सभी कमरों को खंगाला था।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने बताया कि चोर लगभग दस लाख का सामान ले गए हैं। ज्ञात रहे कि कुछ ही दिनों के भीतर कठुआ शहर के आसपास के इलाकों में यह सातवीं चोरी है।