{"_id":"26b38ddcabd320a23b18f4a0004285e9","slug":"theft-in-shop-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"घी, तेल और बादाम के पैकेट ही ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घी, तेल और बादाम के पैकेट ही ले उड़े चोर
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास के इलाकों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात चोरों ने भूपिंद्र कुमार की चनग्रां स्थित किराना दुकान में सेंधमारी की। चोरों ने दुकान में रखे घी, तेल के टिन और बादाम के पैकेट चुरा लिए।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखी लगभग एक हजार की चेंज को भी चोरों ने समेट लिया। चोर दुकान के पिछले हिस्से से दीवार तोड़कर भीतर घुसे और चोरी को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुबह ग्यारह बजकर तीस मिनट पर चोरी की जानकारी मिली है। जिसके बाद टीम ने मौके पर जाकर सुराग जुटाए हैं। एफएसएल टीम को भी साथ ले जाया गया था ताकि चोरों के निशान पहचान के काम आ सकें।
विज्ञापन
इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस के रवैये को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में दर्जनों चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। दो दिन पहले ही एक औद्योगिक इकाई से चोर ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया था।