फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   theft in factory

चोरों ने तोड़ी फैक्ट्री की तिजोरी

Fri, 05 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Fri, 05 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
theft in factory

शहर से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर नए औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे आईआईडी सेंटर में एक बड़ी औद्योगिक इकाई में तिजोरी तोड़कर लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने बुधवार की रात इकाई के कार्यालय में रखे सेफ को तोड़कर लगभग लाखों की चपत लगा दी।

विज्ञापन


प्रबंधन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके बाद डीएसपी डीएआर की अध्यक्षता में पहुंची टीम ने जहां फारेंसिक जांच करवाई, वहीं इकाई में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस की एफएसएल टीम ने मौके से सुराग जुटाकर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


हटलीमोड़ महरोली मार्ग से सटी जेके इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क इकाई के कार्यकारी निदेशक डीएस राणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वीरवार सुबह नौ बजे जब कार्यालय का स्टाफ पहुंचा तो पाया गया कि तिजोरी का ताला टूटा हुआ था। वहीं उसमें रखी सारी नकदी गायब हो चकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। पहले तो प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच की, लेकिन जब मामले में कुछ भी सामने नहीं आया तो लखनपुर पुलिस को दोपहर बारह बजे के लगभग इसकी जानकारी दे दी गई।

प्रबंधन की ओर से कुश अग्रवाल ने बताया कि तिजोरी वाले कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध हरकत को दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर चोर की शिनाख्त की जाएगी।

प्रबंधन के अनुसार कमरे के बाहर लगे कैमरे से इस बात की जानकारी मिलती है कि एक संदिग्ध देर रात बाथरूम में घुसता है, जिसके बाद बाथरूम की दीवार फांदता हुआ कैश रूम की सीलिंग तोड़ अंदर घुस जाता है।


उन्होंने बताया कि इस पूरी वारदात को 12.30 से 2 बजे के बीच में अंजाम दिया गया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वह बैग उठाकर पीछे के रास्ते से भाग गया। यह मामला तब हुआ है जब इकाई के भीतर सुरक्षा गार्ड लगातार गश्त करते हैं। इस संदर्भ में सारी जानकारी पुलिस को भी सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed