{"_id":"6176fb5809e03b44d132c469","slug":"the-work-of-opening-the-built-bhaderwah-road-started-the-snow-being-removed-kathua-news-jmu2465811144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी भद्रवाह मार्ग खोलने का कार्य शुरू, हटाई जा रही बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी भद्रवाह मार्ग खोलने का कार्य शुरू, हटाई जा रही बर्फ
छत्रगलां टॉप के नजदीक बर्फ हटाने में जुटी ग्रेफ की मशीन
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। सीजन की पहली बर्फबारी के साथ कटा बनी सब डिवीजन से भद्रवाह का संपर्क बहाल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बर्फबारी का दौर थमने और सोमवार को मौसम खुलने के साथ ही ग्रेफ की टीम ने सरथल की ओर से मशीनें लगा कर छत्रगलां टॉप तक बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सोमवार को टीम की ओर से छत्रगलां टॉप से पांच किलोमीटर पहले तक बर्फ हटा दी गई है। इलाके में कई जगह तीन से चार फुट तक बर्फ की परत भी जमा है। अधिकारियों की मानें तो छत्रगलां टॉप पर चार फुट से अधिक बर्फ की संभावना है। राहत की बात है कि मौसम साफ हो गया है, ऐसे में अगले एक सप्ताह में मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
बर्फबारी के दौर के बीच ही बनी प्रशासन के निर्देश के बाद ग्रेफ ने सरथल तक बनी से यातायात बहाल कर दिया था। लेकिन इसके आगे भद्रवाह की ओर अधिक बर्फबारी के चलते वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। सोमवार को ग्रेफ की टीम ने सुबह इलाके का जायजा लेते हुए बर्फ हटाने का काम शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि भद्रवाह की ओर से भी बर्फ हटाने के लिए मशीनों को काम पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।